Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए 300 करोड़ का बजट तैयार : हुमायूं कबीर

कबीर ने कार्यक्रम में कहा कि मस्जिद के साथ एक स्कूल और अस्पताल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में पार्क और तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए होटल भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद हर हाल में यहीं बनेगी और कोई इसे रोक नहीं पाएगा क्योंकि यह अल्पसंख्यक समाज के सम्मान का सवाल है।

06 Dec 2025

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए 300 करोड़ का बजट तैयार : हुमायूं कबीर

कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले के अल्पसंख्यक बहुल बेलडांगा इलाके में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के लिए 300 करोड़ का बजट तैयार है। निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार दोपहर मस्जिद का शिलान्यास करते हुए यह दावा किया। उनका कहना है कि यहां बनने वाली मस्जिद अयोध्या की उस मूल संरचना की तर्ज पर होगी जिसे 6 दिसम्बर, 1992 को ढहा दिया गया था।

कबीर ने कार्यक्रम में कहा कि मस्जिद के साथ एक स्कूल और अस्पताल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में पार्क और तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए होटल भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद हर हाल में यहीं बनेगी और कोई इसे रोक नहीं पाएगा क्योंकि यह अल्पसंख्यक समाज के सम्मान का सवाल है।

विधायक का दावा है कि शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने भी साफ कर दिया कि बेलडांगा में मस्जिद निर्माण की उनकी पहल न तो गलत है और न ही असंवैधानिक। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उनके सिर के लिए एक करोड़ का इनाम घोषित करने की बात फैलाई है, लेकिन किसी की धमकी से वह पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम में उन्होंने दोहराया कि वह 22 दिसम्बर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और उसी दिन पदाधिकारियों के नाम भी बताएंगे। उसके पहले सोमवार 8 दिसंबर को वह विधायक पद से इस्तीफा देंगे।

कबीर पहले भी यह ऐलान कर चुके हैं कि उनकी प्रस्तावित पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है और अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर खास ध्यान देगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए
कबीर ने कार्यक्रम में कहा कि मस्जिद के साथ एक स्कूल और अस्पताल भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में पार्क और तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए होटल भी त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News